Subscribe Us

header ads

Indian Army and Police are Making Nakeg Video of Tribal Women आदिवासी युवतियों के नग्न वीडियो बनाते हैं CRPF, [सेना और पुलिस] के जवान

यह खबर पढ़ कर मैं थोडा विचलित हुआ लेकिन अविश्वश्नीय नहीं लगा| हम सब ना जाने कितनी ही बार भारतीय सेना मुर्दाबाद, भारतीय पुलिस मुर्दाबाद का नारा लगा चुके हैं| पुरे देश में भारतीय सेना और पुलिस आदिवासियों, दलितों, पिछडो और गरीबो का सिर्फ दमन करती है| यह स्थिति आदिवासी इलाको, पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर में बदतर है|

भारतीय सेना और पुलिस के इस प्रकार क्रूर दमन का एक कारन यह भी है कि इसमें सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व नहीं है| दूसरा कारन है आदिवासी इलाको में कभी भी आदिवासी सेना नहीं भेजी जाती और उसके अफसर कभी भी आदिवासी नहीं होते है| अर्थात मूल निवासी के "राष्ट्र प्रेम" पर ही शक!


अत्याचार करने वाली भारतीय सेना और पुलिस मुर्दाबाद| यही नारा मैंने इण्डिया गेट पर तब लगाया था जब छतीसगढ़ में धान की खेती करने के लिए जब आदिवासी समुदाय मीटिंग कर रहा था तभी भारतीय आर्म्ड फ़ोर्स ने अंधाधुंध गोली चलाकर लगभग 25 आदिवासियों को मार दिया था| तब मुझे मुझे और मेरे साथियों को स्वामी अग्निवेश ने इस नारे को लगाने से रोका था| जब हम नहीं रुके तो उन्होंने अपने साथियों के साथ दुरी बनाकर कर माइक से जोर-जोर से "हरी कीर्तन" जैसा कुछ गाने लगे जिसे वो क्रन्तिकारी गीत कह रहे थे|

आदिवासी समुदाय पर यह अत्याचार तभी रुकेगा जब वो एक जुट होकर अपने वोट की ताकत पहचानेगें| भाजपा - कांग्रेस से दूर रहेंगे| यह इस मानसिकता को भी त्यागेंगे कि वो राजा थे और राजा है| अब लोकतंत्र आ गया है| अपनी भागीदारी के लिए लड़ना होगा|

पूरी समाचार यहाँ पढ़े
http://mediadarbar.com/13805/crpf-rangroots-mms-of-tribal-girls/

Post a Comment

0 Comments